Uttarkashiउत्तराखंड

यमुनोत्री यात्रा पर आई एक वृद्धा की तबीयत बिगड़ने से मौत

यमुनोत्री यात्रा पर आई एक वृद्धा की तबीयत बिगड़ने से मौत

दिनांक/03/05/2025

Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7 

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान एक दुखद खबर सामने आई है। यहां यमुनोत्री धाम में एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची की है। यहां मध्यप्रदेश की महिला श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में महिला को जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया जा रहा था। लेकिन, महिला के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां मृतका की पहचान निवासी मध्यप्रदेश 60 वर्षीय रामी बाई गुजर के रूप में हुई है। महिला अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम आई हुई थी। तभी अचानक तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button