राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ – Uttarakhand Prime 24X7

राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

ऋषिकेश। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा तट के किनारे 8 मार्च को 35वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू होने जा रहा है। परमार्थ निकेतन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में 100 देशों के योग प्रशिक्षक और साधक प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। योग महोत्सव के लिए अब तक 88 देशों के 1100 साधकों ने पंजीकरण कराया है। योग महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *