Zhen स्पोर्ट्स अकादमी ने की बैडमिंटन प्रतियोगिता
Zhen स्पोर्ट्स अकादमी ने की बैडमिंटन प्रतियोगिता

Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7
आज दिनांक १८ अप्रैल २०२६ झेन स्पोर्ट्स अकैडमी नियर दिल्ली पब्लिक स्कूल कलगाँव में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि की भूमिका क्षेत्रीय पार्षद संजीत कुमार बंसल ने प्रतियोगिता का मैच करा कर किया।
प्रतियोगिता में झेन स्पोर्ट्स एकेडमी सहित २० स्कूलों लगभग २०० खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है जिसमे मुख्य रूप से सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल स्प्रिंग हिल्स स्कूल एआई बैडमिंटन अकैडमी दिल्ली पब्लिक स्कूल अपोलो इंटरनेशनल स्कूल जसवंत मॉडर्न स्कूल सेंट जोसेफ अकैडमी ग्राउंड जीरो टचवुड स्कूल जसवंत मॉडर्न स्कूल स्कॉलर्स होम नेगी प्रो बैडमिंटन अकैडमी मुख्य रूप से रहे ।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में मुख्य जज अनुज कुमार रहे जिनके अगवाय में सर्वप्रथम फाइनल मैच १३ साल से कम बालिकाओं के वर्ग में स्प्रिंग हिल एवम सोशल बलूनी के मध्य खेला गया जिसमे सोशल बलूनी की गौरी समायरा ने फाइनल मैच जीत कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया वही वाणी अंशिका स्प्रिंग हिल ने रजत पदक प्राप्त किया ।
सिंगल वर्ग की बालिकाओं में १३ से कम वर्ग में समायरा भंडारी सोशल बलूनी ने स्वर्ण पदक रक्षा चौहान स्प्रिंग हिल स्कूल ने रजत पदक प्राप्त किया ।
खिलाड़ियो के पदक जीतने पर अकैडमी की डायरेक्टर सोनिया सैनी ने सबको बाधायी दी ।




