Date 18-04-2026
Dehradun/Uttarakhand Prime 24×7
देहरादून : – उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट ने नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान को देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आरिफ खान ने शिक्षा जगत में एक नई क्रांति का संचार किया है और नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजो में लगातार फीस वृद्धि को, एक ही दुकान से ड्रेस और किताबों की खरीद को लेकर हो रही मनमानी का विरोध किया अभिभावकों एवं छात्रों के अधिकारों के लिए शिक्षा विभ,बाल आयोग उत्तराखंड सरकार से लेकर नैनीताल हाई कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तक कि लड़ाई लड़ रहे हैं व समाज में जागरूकता व जनचेतना का काम कर रहे हैं व जरूरतमंद बच्चों के लिए दस वर्ष पूर्व निःशुल्क बुक बैंक की स्थापना करी जिसमे जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क किताबें, अभिभावकों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखंड सहित बारह राज्यों मे बुक बैंक खोले हुए हैं साथ ही स्टेशनरी पर 50% छूट देकर अभिभावकों को राहत पहुंचाई है व अनेको स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए स्कूली ड्रेस की व्यवस्था कि जाती है।
इस अवसर पर उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा और कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया और महासचिव राकेश शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने सम्मान पत्र दिया।