Dehradunउत्तराखंडक्राइम

दून पुलिस की अवैध शराब/नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई जारी

अवैध शराब तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक- 17/04/2024

Dehradun, Uttarakhandprime 24×7

थाना प्रेम नगर

आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना प्रेम नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग स्थानो से 5 पेटी अवैध शराब के साथ 04 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

 

दिनांक 16.04.2024 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की कार्यवाही के दौरान प्रेमनगर थाना क्षेत्र से अलग अलग 04 व्यक्ति कों 204 पव्वे अवैध देशी शराब एवं 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (कुल लगभग 05 पेटी) के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया

 

*नाम पता अभियुक्तगण*

1- रोहित पुत्र श्री रामू वर्मा निवासी ग्राम मलूकापुर थाना भीरी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल रिस्पना पुल देहरादून उम्र 19 वर्ष।

2- कमल पुत्र अनबहादुर निवासी सुरखेत नेपाल हाल सरदार मंजीत सिंह का मकान विंग नंबर 7 प्रेम नगर देहरादून उम्र 38 वर्ष

3- संदीप पुत्र सिंगाडूलाल निवासी सम्मालकी शेख थाना जनकपुर जिला सहारनपुर हाल सरदार गुरविंदर सिंह का मकान रिंग नंबर 7 प्रेम नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष

4- गर्वित पुत्र हरिकिशन निवासी हांसी भिकोना पार्क थाना सदर जिला हिसार हरियाणा हाल निवासी बल्लूपुर फ्लाईओवर के पास स्थाई निवासी उम्र 21 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण*

204 पव्वे अवैध देशी शराब एवं 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब *(कुल 05 पेटी)*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button