बीमार पिता को ठेलागाड़ी में लाद अस्पताल पहुंचा 6 साल का लड़का – Uttarakhand Prime 24X7

बीमार पिता को ठेलागाड़ी में लाद अस्पताल पहुंचा 6 साल का लड़का

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपका दिल पसीज पाएगा। वीडियो में छह साल का बच्चा अपने बीमार पिता को लकड़ी के ठेलागाड़ी में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाता हुआ नजर आ रहा है।

यह मामला शनिवार को तब सामने आया जब कुछ स्थानीय लोगों ने लड़के को उसकी मां के साथ लकड़ी के ठेले को धकेलते देखा और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह घटना सिंगरौली जिले के बलियारी कस्बे में हुई थी, जहां परिवार एक घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। हालांकि, वाहन के आने में देरी के कारण लड़के को अपने पिता को लकड़ी की ठेले में अस्पताल ले जाना पड़ा।

एक वायरल वीडियो में, एक टी-शर्ट और नीली डेनिम पहने एक लड़का गाड़ी खीचने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस ठेला गाड़ी को लड़के ने तीन किलोमीटर तक धक्का देकर अस्पताल पहुंचाया। जबकि उसकी मां दूसरी छोर से उसे धक्का देती हुई दिखाई दे रही थी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार शाम को मामले की जांच के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *