महिला कांस्टेबल के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था पाकिस्तानी धानेदार, दोनों ने लगाए ठुमके – Uttarakhand Prime 24X7

महिला कांस्टेबल के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था पाकिस्तानी धानेदार, दोनों ने लगाए ठुमके

पाकिस्तानी पुलिस के अधिकारी का महिला कांस्टेबल के साथ रंगरलिया मनाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस अधिकारी वर्दी उतारकर महिला कांस्टेबल के साथ बेतहाशा डांस करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। पुलिस अधिकारी के अलावा महिला कांस्टेबल मजे में डांस करती नजर आ रही है।

वीडियो को एक पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो इस्लामाबाद के कवसर इलाके के पुलिस स्टेशन में रिकॉर्ड किया गया था और थाने के एसएचओ वहां एक महिला कांस्टेबल के साथ के साथ डांस कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने पतली सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। महिला ने कांस्टेबल की वर्दी पहनी हुई थी लेकिन उसके लगभग सभी बटन खुले हुए थे।

पुलिस अधिकारी और महिला कांस्टेबल बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे थे। पुलिस अधिकारी और महिला कांस्टेबल डांस में काफी मशगूल थे। डांस की शुरुआत में महिला कांस्टेबल ने अपनी वर्दी के बटन खोला और अपने अंगवस्त्र का प्रदर्शन करती हुई डांस कर रही है।

थाने में इस तरह के अश्लील डांस की कड़ी आलोचना हुई है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “अपराध की रोकथाम और नागरिक सुरक्षा को ताक पर रखकर पाकिस्तानी पुलिस कर्मी इस तरह का अशोभनीय काम कैसे कर सकते हैं?” बहुतों ने यह सवाल उठाया है। सुनने में आ रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद एसएचओ और महिला कांस्टेबल को सजा दी गई है और दोनों को निलंबित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *