सात अजूबों में से एक ब्राजील के क्राइस्ट स्टैचू पर अचानक गिरी बिजली

ब्राजील की मशहूर क्राइस्ट द रिडीमर की मूर्ति तेज बिजली की चपेट में आ गई। यह प्रतिमा दुनिया के सात अजूबों में से एक है। बिजली की एक कौंध सीधे मूर्ति के सिर पर गिरी। उस पल की तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, यह ऐसा है जैसे भगवान स्वयं यीशु के सिर पर प्रकाश के रूप में स्वर्ग से उतरे हों।
ब्राजील के कई हिस्सों में पिछले काफी समय से भारी बारिश हो रही है। एक दिन इस मूर्ति पर बिजली गिरी, जो दुनिया के सातवें अजूबों में से एक है। तस्वीर में घुप अंधेरे में बिजली चमक दिखाई देती है। बिजली की रोशनी में सिर्फ मूर्ति ही दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि मूर्ति के सिर पर आकाश से करेंट फ्लो हो रही है।
यह तस्वीर कथित तौर पर 10 फरवरी को ली गई थी। फर्नांडो ब्रागा नाम के शख्स ने ये तस्वीर क्लिक की और इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। कुछ ही पलों में यह तस्वीर वायरल हो गई और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट करने लगे।

