हिन्दुओं की रक्षा के नाम पर डोनेशन मांगने की चैट वायरल – Uttarakhand Prime 24X7

हिन्दुओं की रक्षा के नाम पर डोनेशन मांगने की चैट वायरल

देहरादून। हिन्दू धर्म की रक्षा के नाम पर डोनेशन मांगने को लेकर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना के व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। डोनेशन शाश्वत भारत ट्रस्ट के लिए जुटाया जा रहा था। आयोग के व्यक्ति सहायक विशाल चाचर ने बताया मामला संज्ञान में आया है, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। इस प्रकरण से आयोग में अनेकों चर्चाएं उठ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *