रंगों और फूलों से विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण का संदेश – Uttarakhand Prime 24X7

रंगों और फूलों से विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण का संदेश

Date/15/10/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की ओर से सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज और महात्मा योगेश्वर विद्या मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य कला के माध्यम से सेवा भावना, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित करना था। विद्यार्थियों ने रंगों और प्राकृतिक फूलों का उपयोग कर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। उनकी कलाकृतियों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित की भावना भी दिखाई दी। भाजपा मसूरी मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का भाव विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, मनोज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, सभासद विजय बिंदवाल, अनिल गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा और संयोजक मनमोहन कर्णवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *