बहुउद्देशीय शिविर में 31 शिकायतें हुईं दर्ज, सीडीओ ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश – Uttarakhand Prime 24X7

बहुउद्देशीय शिविर में 31 शिकायतें हुईं दर्ज, सीडीओ ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पिथौरागढ़। जनपद के विकासखण्ड कनालीछीना के अंतर्गत गर्ख स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चैधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 31 शिकायतें दर्ज हुई। जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गये। दर्ज शिकायतों में से अधिकांश शिकायतें पेयजल, विभिन्न निर्मार्णों के अंतर्गत जद में आई संपत्ति के मुआवजे के भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास चाहने एवं राशन कार्ड से संबंधित थी।  पेयजल से संबंधित समस्या ग्राम बाराकोट से माधो सिंह, खड़क सिंह व टीकाराम जोशी, समस्त ग्रामवासी सालीधार, सांवलीसेरा से नीलम धामी, समस्त ग्रामवासी नरेत, ग्राम डांगरी से गिरीश चंद्र एवं ग्राम डूंगरा से भावना देवी द्वारा दर्ज करवायी गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल ही संबंधित स्थलों का मौका मुआयना कर पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। सड़क मार्ग एवं अन्य निर्माण कार्यों की जद में आयी परिसंपत्तियों के मुआवजे के भुगतान संबंधी शिकायतें ग्राम डूंगरा से राजेंद्र सिंह व महिमन सिंह, ओज्ञातल्ला से विद्याधर पन्त व ग्राम बस्तड़ी से भुवन चंद के द्वारा दर्ज करायी गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को संबंधितों के मुआवजे का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिये।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास की मांग ग्राम बाराकोट से गंगा देवी, ग्राम बस्तड़ी से नारायण सिंह व मोहनी देवी द्वारा दर्ज करवाई गयी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधितों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण के सर्वेक्षण में उनको प्राथमिकता से पक्के आवास उपलब्ध करवाये जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *