
Dehradun, Uttrakhandprime24x7

देहरादून। श्रीमान पुलिस उप महा निरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून* के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम हेतु लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे “अभियान” के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश प्राप्त है! प्राप्त निर्देशों के क्रम में श्रीमान *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के निर्देशानुसार, *क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महोदय थाना सेलाकुई द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया ।
्इ्सी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 13-09-2023 को रात्रि आकस्मिक चैकिंग के दौरान *अभियुक्त सचिन को 120 ग्राम अवैध चरस* के साथ आकस्मिक चैकिंग मे ईदगाह के पास जमनपुर सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया है!
अभि0 सचिन उपरोक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है!
*विशेष- अभियुक्त एक शातिर किस्म का चरस तस्कर है जो राह चलते मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश से चरस खरीद कर सेलाकुई क्षेत्र में लाकर तस्करी कर चरस को अवैध रुप से मजदूरों को फुटकर दामो मे बेच कर मादक पदार्थो की तस्करी कर मुनाफा कमाना प्रकाश मे आया है जिस सम्बन्ध मे गहन विवेचना की जा रही है*
*गिरफ्तार अभियुक्त*
=====================
1- सचिन पुत्र खेमकरण निवासी मौहल्ला हाथीखाना थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम शमशान घाट के पास जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी*
*1- कुल 120 gram अवैध चरस*
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
1-उ.नि. अनित कुमार
2-कांस्टेबल विजय गर्व्याल
3-कास्टेबल विनोद कुमार
थाना सेलाकुई जनपद देहरादून!




