
Date/29/08/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के संशोधित परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
पार्टी मुख्यालय में सहायक अध्यापक (एलटी) परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से आज मुलाकात की है। जिसमें उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में उत्पन्न समस्याओं के समाधान और युवाओं के हित में दिए गए निरंतर रचनात्मक एवं सकारात्मक सहयोग के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व में प्रकाशित 1544 पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के निर्देशों का कुछ गलत प्रश्नों के समायोजन अनुपालन करते हुए संशोधित परिणाम जारी किया गया था। इस संशोधित परिणाम के माध्यम से कट-ऑफ में आकर 564 नए अभ्यर्थी चयन की श्रेणी में आए हैं। इससे पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में अपनी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की गई थी। तब उनके अनुरोध पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संबंधित उच्च अधिकारियों से चर्चा की गई थी और सफल परिणाम सामने आया।




