छुमरा गांव से त्यूणी जा रही कार खाई में गिरी, 14 साल के बच्चे समेत दो की मौत, तीन घायल – Uttarakhand Prime 24X7

छुमरा गांव से त्यूणी जा रही कार खाई में गिरी, 14 साल के बच्चे समेत दो की मौत, तीन घायल

त्यूणी : कार में सवार पांच लोग छुमरा गांव से त्यूणी जा रहे थे। करीब तीन बजे रागयी मोटर मार्ग जाबल में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। उत्तराखंड में त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रायगी मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 14 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच लोग छुमरा गांव से त्यूणी जा रहे थे। करीब तीन बजे रागयी मोटर मार्ग जाबल में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।  खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान एसडीआरएफ के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। दो शव इधर-उधर पड़े थे। दो लोग घायल अवस्था में थे, जबकि चालक वाहन से छिटक गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *