
Date/29/08/2026
Dehradun/Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कमेटी के सह-अध्यक्ष भरत शर्मा एवं प्रदेश समन्वयक मधुसूदन सुन्द्रियाल ने प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर कांग्रसे में पद देने पर उनका आभार व्यक्त किया। नव नियुक्त सह अध्यक्ष भरत शर्मा एवं प्रदेश समन्वयक मधुसूदन सुन्द्रियाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त सोशल मीडिया कमेटी अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती में अपना सहयोग करेगी तथा पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी सरकारों की विफलता को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जनता के सामने लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने नव नियुक्त सोशल मीडिया कमेटी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।



