सचिवालय ए की टीम ने 7 विकेट से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता – Uttarakhand Prime 24X7

सचिवालय ए की टीम ने 7 विकेट से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

देहरादून। अंतर सचिवालय जी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में सचिवालय विंग्स एवं सचिवालय ए के बीच खेला गया। सचिवालय विंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 19.4 ओवरों में पूरी टीम 97 रनों पर ऑल आउट हो गई। संजय जोशी ने 24 और दिनेश जड़धारी ने 19 रन बनाए। सचिवालय ए की ओर से तुलसी और टिक राज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए ने यह लक्ष्य 15.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। हरीश सैनी ने नाबाद 37,दीपक जोशी ने 29 और टीएच खान ने 15 रन बनाए। संजय, नवीन और प्रमोद को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच रहे हरीश सैनी और फाइटर ऑफ द मैच रहे संजय जोशी रहे। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह बिष्ट (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर) नवीन थलेड़ी, पन्नालाल शुक्ल, सुमित भाटी, भूपेंद्र भंडारी, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। क्लब की ओर से राजेंद्र रतूड़ी (सचिव सचिवालय क्रिकेट क्लब), टीएच खान (उपाध्यक्ष सचिवालय क्रिकेट क्लब) श्री काला, मनोज भट्ट, विनोद शर्मा, रवि जी, विवेक, संदीप आदि मौजूद रहे। मंच संचालन अनुज शेखर चमोली द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *