Health

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रुद्रपुर। उमंग सामाजिक सेवा समिति द्वारा सीटी वन रोड, भूरारानी में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज की पूज्यनीय माता भगवान देवी द्वारा फीता काट कर किया गया। शिविर में महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र सर्जन एवं ग्लूकोमा सर्जन डा. नूतन जैन, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. नवीन अग्रवाल व डा. साक्षी पुरी ने आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपने नेत्र, जोड़ों के दर्द सहित अन्य रोगों का परीक्षण कराया। इस दौरान इच्छुक लोगों के नेत्र एवं देह दान करने के घोषणा फार्म भी भरवाए गए। समिति के सचिव भारत भूषण चुघ ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मृत्यु पूर्व नेत्रदान की घोषणा कर हम मरणोपरांत समाज में नेत्रहीन लोगों की आंखों को रोशनी प्रदान कर सकते हैं। यह मृत्यु पूर्व किया गया पुण्य कार्य है। उन्होंने बताया कि मृत्यु उपरांत छरू घंटे के भीतर आंख का कार्निया निकालकर 72 घंटे के भीतर उसका प्रत्यारोपण करना आवश्यक होता है। समिति के माध्यम से अब तक तमाम नेत्रहीन लोगों के नेत्रों को कार्निया प्रत्यारोपण के द्वारा रोशनी प्रदान की जा चुकी है। चुघ ने कहा समिति द्वारा पूर्व में जनहित के कार्यों के मद्देनजर गरीब परिवार की कई लड़कियों का विवाह कराया गया। वहीं विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों की हर संभव की जाती रही है।समिति अध्यक्ष जगतार सिंह गिल, संरक्षक बलदेवराज छाबड़ा, सीताराम अरोरा, प्रचार सचिव कैलाश गिरी व संगठन सचिव उमेश कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य हमेशा जनसेवा के कार्य के प्रति समर्पित रहते हैं। इस मौके पर एनएल गंगवार, हेमंत कटारिया,जितेंद्र शर्मा, कैलाश गिरी, मंजुला मिश्रा, आशा रानी, किरन छाबड़ा, जसविंदर कौर, कैलाश बिष्ट, सोमा, माया, रेखा, अन्नू यादव, मंजू बिष्ट, ऊषा छाबड़ा,कमलेश सचसेवा, ममता कालड़ा, मो.जाहिद, प्रदीप सहगल, दीपिका गांधी, अश्वनी बेदी, हरीश ग्रोवर, मिथलेश, परशुराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button