नशा कारोबारी को लाखों कीमती स्मैक सहित नगदी समेत गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

नशा कारोबारी को लाखों कीमती स्मैक सहित नगदी समेत गिरफ्तार

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान यूपी का नशा कारोबारी को लाखों कीमती स्मैक सहित नगदी समेत गिरफ्तार किया है। यूपी से लाकर स्मैक तस्करी करने आया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही। पुलिस के मुताबिक एएनटीएफ टीम प्रभारी जसवीर सिंह चैहान और कोतवाली के एसआई अशोक फत्याल टीम के साथ क्षेत्र में नशे कारोबारी और संदिग्धों की धरपकड़ को संयुक्त चैकिंग कर रहे। टीम काशीपुर रोड फ्लाई ओवर रेलवे स्टेशन को जाने वाले तिराहे पर पहुँचे। चैकिंग की जा रही। इसी दौरान रेलवे स्टेशन रुद्रपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा। तभी वह पुलिस को देख भागने लगा। तभी पुलिस कर्मियों ने उसे पीछा करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक पन्नी मिली। उसमें स्मैक बरामद हुई। 3100 सौ की नगदी भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव सिंह निवासी ग्राम-कमान थाना दातागंज, बदायूं यूपी हाल थाना फरीदपुर बरेली बताया। बरामद स्मैक 31.30 ग्राम के करीब है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, विनोद समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *