Date/23/10/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। होटल के मैनेजर की सूचना पर कि होटल में कार्यरत कर्मचारी पाते राम द्वारा होटल मैनेजर एवं अन्य होटल कर्मचारी के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की जा रही है तथा उक्त व्यक्ति होटल परिसर में हंगामा कर रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही चैकी कुलड़ी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने-बुझाने तथा शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके द्वारा पुलिस की समझाइश को दरकिनार करते हुए लगातार आक्रामक व्यवहार किया गया तथा मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चैकी कुलड़ी लाया गया, जहां भी उसके द्वारा हंगामा एवं आक्रामक व्यवहार किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इसके उपरांत उक्त व्यक्ति का कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा उसे काफी समझाने-बुझाने के बावजूद उसके द्वारा लगातार अशांत एवं आक्रामक व्यवहार किया जाता रहा तथा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना बनी रही। व्यक्ति के आचरण एवं मौके की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए उसके द्वारा पुनः किसी संज्ञेय अपराध को कारित किए जाने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पाते राम पुत्र मादवानन्द, निवासी ग्राम कटुड़, पोस्ट ऑफिस कटुड़, घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 39 वर्ष, वर्तमान कर्मचारी होटल कंट्री इन, मसूरी के रूप में हुई। मसूरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम की गई। वर्तमान पता कार्यस्थल होटल कंट्री इन, मसूरी है।