Mussoorieउत्तराखंड

विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 60 वाहनों के चालान किए, तीन सीज

विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 60 वाहनों के चालान किए, तीन सीज

Date/25/05/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु कोतवाली मसूरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 60 चालान किए गये व तीन वाहन सीज किए गये।

अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहन, शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। वर्तमान में चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के कारण मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए चालान किए गए तथा वाहन चालकों को भविष्य में केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल यातायात बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं। अभियान के दौरान की गयी कार्रवाई में 60 चालान किए गये जिसमें 55 चालान नो पार्किंग के न्यायालय को भेजे गये, 2 चालान ब्लैक फिल्म के किए व एक हजार संयोजन शुल्क वसूला गया, व 3 कार वाहन ड्रिंक एंड ड्राइव के तीन चालान कर वाहन सीज किए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button