Mussoorieउत्तराखंड

राजभवन कर्मचारी आवास पर पुश्ता ढहने से सामान क्षतिग्रस्त

राजभवन कर्मचारी आवास पर पुश्ता ढहने से सामान क्षतिग्रस्त

Date/05/08/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। लाइब्रेरी कैंपटी टैक्सी स्टैण्ड के समीप स्थित राजभवन के कर्मचारी आवास पर भूस्खलन होने से पुश्ता गिर गया जिसके कारण कमरे में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गय। गनीमत रही कि वहां रह रहे दो लोग सुरक्षित बच गये। लाइब्रेरी कैंपटी रोड स्थित राजभवन में कर्मचारी आवास पर भारी बारिश के चलते पुश्ता ढह कर गिर गया जिस घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जनहानि सहित तीन परिवार बच गये। स्थानीय निवासी रूपचंद ने बताया कि बारिश के कारण कर्मचारी आवास के समीप पुश्ता ढह गया व पत्थर व मलवा कमरे में आ गया जिससे वहां रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस घटना से वहां रह रहे लोगों में भय का वातावरण छा गया। बताया गया कि जिस समय पुश्ता ढहा उस समय कमरे में दो लोग मौजूद थे लेकिन वह समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गये। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम किए जायं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button