मुठभेड़ के बाद जाली नोट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्ताऱ, दो लाख बरामद, एक बदमाश घायल – Uttarakhand Prime 24X7

मुठभेड़ के बाद जाली नोट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्ताऱ, दो लाख बरामद, एक बदमाश घायल

दिनांक/01/03/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। जिले के बहादराबाद क्षेत्र में जाली नोट गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ््तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रूपए के दो लाख के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल व एसपी सिटी पंकज गैरोला ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की से हरिद्वार की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति जाली नोट लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद हरिद्वार के बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौर के नेतृत्व में शान्तरशाह पुलिस स्टेशन प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों कार से भागने लगे।

जब पुलिस ने पीछा किया तो एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी जुल्फिकार के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। जबकि घायल आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 500 रूपए के 2 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल समेत अन्य आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गिरोह कितने बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और इनके अन्य साथी कहां सक्रिय हैं। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरप्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *