तमंचे व कारतूस सहित एक दबोचा – Uttarakhand Prime 24X7

तमंचे व कारतूस सहित एक दबोचा

दिनांक/01/03/2025

Haridwar/Uttarakhandprime 24×7 

हरिद्वार। किसी वारदात को अन्जाम देने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को पुलिस ने तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी केे अनुसार थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक बदमाश तमंचे व कारतूस सहित घूम रहा है। तथा वह किसी वारदात की फिराक में है। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चौकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को खेलपुर से रूहाल्की जाने वाले रास्ते पर टयूबैल के पास एक संदिग्ध को रोका गया तो वह सकपका कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल पुत्र सोनाराम निवासी ग्राम रूहाल्की दयालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *