Mussoorieउत्तराखंड

माल रोड पर लगाये गये काब्लिंग बरसात में बन रहे दुर्घटना का कारण

माल रोड पर लगाये गये काब्लिंग बरसात में बन रहे दुर्घटना का कारण

Date/20/07/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। माल रोड ग्रीन चैक पर रोड की सुंदरता के लिए लगाये गये काब्लिग बरसात में परेशानी का सामना करने कारण बनते जा रहे है। बरसात में काब्लिग के पत्थर चिकने हो गये हंै जिस पर दुपहिया के टायर आने से फिसल कर दुपहिया सवार चोटिल हो रहे हैं। ग्रीन चैक पर दोहपर को बारिश में एक स्कूटी सवार काब्लिंग में फिसल गया जिस पर स्कूटी सवार महिला रोड पर गिर कर चोटिल हो गयी, ऐसी घटना आये दिन हो रही है। पहले काब्लिंग के उखडने से दुर्घटनाएं हो रही थी व अब बरसात में पत्थर चिकने होने से दुपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे है व सवार चोटिल हो रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले काब्लिंग उखड़ने से पैदल चलने वाले दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे व अब बरसात में दुपहिया वाहन चलाने वाले फिसलन होने से चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि रोड की सुदंरता के लिए लगाये गये ये पत्थर हटाये जाने चाहिए व इनके स्थान पर ब्लैकटॉप होना चाहिए ताकि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button