Mussoorieउत्तराखंड

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की ओवरऑल बालक-बालिका ट्रॉफी निर्मला इंटर कॉलेज के नाम रही

24वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निर्मला इंटर कॉलेज का दबदबा

Date/26/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। निर्मला इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 24वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में ओवरऑल बालक-बालिका ट्रॉफी निर्मला इंटर कॉलेज ने अपने नाम की।

सब-जूनियर बालक वर्ग की ट्रॉफी निर्मला इंटर कॉलेज, सब-जूनियर बालिका वर्ग की ट्रॉफी सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग की ट्रॉफी सेंट लॉरेंस हाई स्कूल, जूनियर बालिका वर्ग की ट्रॉफी सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, सीनियर बालक वर्ग की ट्रॉफी निर्मला इंटर कॉलेज और सीनियर बालिका वर्ग की ट्रॉफी सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज ने जीती।

ओवरऑल बालक वर्ग की ट्रॉफी निर्मला इंटर कॉलेज तथा ओवरऑल बालिका वर्ग की ट्रॉफी सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज के नाम रही। वहीं ओवरऑल बालक-बालिका वर्ग की ट्रॉफी निर्मला इंटर कॉलेज ने हासिल की।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर निर्मला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अल्फोंस टिर्की सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button