Mussoorieउत्तराखंड

सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में दिखा खेल प्रतिभा का दम

‘रन फॉर यूनिटी’ और कराटे प्रदर्शन ने मोहा मन, सीजेएम स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता

Date/26/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी (सीजेएम), हैम्पटन कोर्ट स्कूल, मसूरी में वार्षिक ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ चारों हाउस के विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुआ। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। एलकेजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं, ट्रैक इवेंट्स, रिले रेस तथा विशेष कराटे प्रदर्शन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा। इसके माध्यम से एकता, टीम भावना और सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी के प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ।

आयोजन ने विद्यार्थियों में अनुशासन, दृढ़ता, टीम भावना और खेल भावना को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुपीरियर एवं प्रधानाचार्या सिस्टर आइवी, समन्वयक रेखा एवं नंदिनी, एल्युमनी प्रेसिडेंट शैलेन्द्र कर्णवाल सहित शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button