Dehradunउत्तराखंड

महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकली “झांसी ऑन व्हील्स 2.0”

तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया 5 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव

Date/27/05/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “झांसी ऑन व्हील्स 2.0 वूमेन बाइक रैली सीजन 2” का भव्य आयोजन आज पैसिफिक मॉल, देहरादून से किया गया। यह आयोजन तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट के 5 वर्ष पूर्ण होने एवं फाउंडर्स डे सेलिब्रेशन के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, समाजसेवी मोंटी कोहली, पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद, रजत शक्ति एवं देविका सिंह तिवारी द्वारा किया गया। आयोजन का संचालन एवं नेतृत्व तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक प्रिया गुलाटी ने किया।

रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लेकर महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नारी शक्ति का संदेश दिया। हाथों में संदेश लिखे बैनर और बाइक रैली के माध्यम से महिलाओं ने समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा,“महिलाओं को सशक्त बनाना एक मजबूत समाज की पहचान है। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।” “झांसी ऑन व्हील्स जैसी पहल महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।”समाजसेवी मोंटी कोहली ने कहा, “आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और ऐसे आयोजन उन्हें नई ऊर्जा देते हैं।”“समाज को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।”

पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने कहा, “तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार समाजहित में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।” “यह बाइक रैली महिलाओं के साहस, आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक है।” रजत शक्ति ने कहा,“युवाओं और महिलाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं।” “झांसी ऑन व्हील्स समाज में जागरूकता और प्रेरणा का संदेश देने का कार्य कर रही है।” देविका सिंह तिवारी ने कहा, “महिला सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में यह पहल प्रेरणादायक है।” “इस रैली ने महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया है।”

आयोजक प्रिया गुलाटी ने कहा, “तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले 5 वर्षों से महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।” “झांसी ऑन व्हील्स 2.0 का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।” कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सम्मान समारोह एवं महिला सुरक्षा से जुड़े जागरूकता संदेशों ने उपस्थित लोगों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित ड्राइविंग एवं महिला सम्मान का संकल्प दिलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button