उत्तराखंड
टेक होम राशन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बंटवाने की मांग रखी
टेक होम राशन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बंटवाने की मांग रखी

Date/12/07/2026
Vikashnagar/Uttarakhand prime 24×7
विकासनगर। नारी शक्ति महिला प्रदेश संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी को प्रदेश भर के आंगनबाड़ी सेंटर्स को पूर्व की भांति स्वयं सहायता समूह के माध्यम से टेक होम राशन वितरित करवाने की मांग को सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया। नेगी ने संगठन को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा एवं सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष रीता नेगी, राखी ठाकुर, फरजाना, सुमन कश्यप, रुखसाना, सुषमा, रेखा चैधरी, नंदा नेगी, सरिता जोशी आदि मौजूद रहीं।




