Mussoorieउत्तराखंड

मसूरी की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन

मसूरी की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन

Date/20/04/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया व मांग की कि प्रशासन द्वारा कैमल बैंक हेरिटेज हवाधर को धरना स्थल करने का निर्णय लिया गया हैं, जो जनहित में नहीं है। शहरवासियों में इस निर्णय को लेकर सख्त आापत्ति है। अतः धरना पूर्व की भांति शहीद स्थल पर ही रखा जाए। मांग की गयी कि मसूरी शहर में पुलिस बल की भारी कमी है, जिस कारण यातायात की समस्याओं को नियत्रित करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मांग की गयी कि पर्यटक् सीजन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही शहर के मुख्य चौराहों पर टै्रफिक पुलिस बल की तैनाती की जाए। मसूरी के नौटिफाइड व डी नोटिफिइड सर्वे कार्य को जल्द पूरा कर उसका गजट नोटिफिकेशन यथाशीध् जारी किया जाए, जिससे मसूरी को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा सके। पटरी व्यपारियों की समस्या का शीध निवारण किया जाए, प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट हेतु शिफन कोर्ट से बेघर किए गए लोगो के लिए शीर्घ् जमीन आवंटित कर उनके आवास बनायं जाए, पर्यटन सीजन के दौरान चार धाम यात्रा में उप जिलाचिकित्सालय के चिकित्सकों की तैनाती करने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। इसलिए यहां तैनात चिकित्सकों को यथावत रखा जाय। मसूरी के मुख्य सड़को पर रैंटल स्कूटी और टैक्सियों का पूरी तरह कब्जा हो चुका है। जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। मांग की गयी कि रैंटल स्कूटियो व टैक्सियों को सड़कों पर खडी होने से रोका जाय ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पीसीसी सदस्य उपेद्र थापली, रमेश राव, राजीव अग्रवाल, एजाज अहमद, कामिल अली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button