Dehradunउत्तराखंड

भाजपा ने मंडलों में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किये

भाजपा ने मंडलों में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किये

Date/28/08/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। महानगर कार्यालय पर संत श्री शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650 जयंती कलश वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलों में कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी मंडल के अध्यक्षों कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर देश के महापुरुषों गुरुओं का सम्मान करती आ रही है इस वर्ष आने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 की जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम होने हैं जिसके अंतर्गत 29 जुलाई को राष्ट्रीय स्तर पर कलश वंदन वितरण कार्यक्रम किया गया था इसके चलते जिलों में प्रत्येक मंडलों में यह कलश वितरण कार्यक्रम होने थे आज यह कलश महानगर के प्रत्येक मंडल में जा रहे हैं प्रत्येक मंडल यह कलश अपने क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में स्थापित किए जाएंगे जहां पर इनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। हम सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के द्वारा समाज में समरसता भक्ति और उनके जीवन दर्शन के बारे में सभी को चर्चा करनी है तथा उनके संकल्प समाज में समरसता हो समानता हो को आत्मसर कर आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजानदास ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश अनुसार आज भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है भारतीय जनता पार्टी समाज को समरसता के रूप में स्थापित करने का काम कर रही है संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का जीवन सदा मानव समानता, प्रेम, भक्ति, श्रम, सेवा और सामाजिक सद्भाव पर आधारित था।

संत रविदास जी ने जाति-पाति और ऊँच-नीच के भेदभाव का विरोध किया। उन्होंने कहा था कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। उनकी बेगमपुरा की कल्पना एक ऐसे आदर्श समाज के रूप में की जहाँ दुख, भेदभाव, भय और अन्याय न हो तथा सभी लोग सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जी सकें।

कार्यक्रम में रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं महापौर सौरभ थपलियाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज समाज को एक नई चेतना देने वाले महान संत थे जिन्हें हमें हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी कार्यक्रम संयोजक ओम कक्कड़ सुनील शर्मा विनोद शर्मा कुलदीप पंत सुरेंद्र घेल मोतीराम महेश गुप्ता पूनम शर्मा अंकुर जैन रजत अग्रवाल सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button