Mussoorieउत्तराखंड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

Date/15/06/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय निजी दौरे पर मसूरी आये व लाइब्रेरी स्थित एक होटल में रूके जहां भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नितिन नबीन परिवार सहित अपने निजी दौरे पर मसूरी घूमने आए और अपने 3 दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन पर मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं से भेंट की। भाजपा मसूरी मंडल ने उन्हें एक पहाड़ी शॉल और उत्तराखंड की टोपी भेंट की गयी। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की व मसूरी के सौदर्य व मौसम की सराहना की वहीं शीघ्र मसूरी आने का वादा किया। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनवरी 2027 के विधानसभा चुनावों में कमर कसने, व बूथ बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करने के लिए जोर दिया। मुलाकात में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, पूर्व मंडल महामंत्री कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button