Rishikeshउत्तराखंड

पारिस्थिकीय तंत्र से छेड़छाड़ से बढ़ रहा पृथ्वी का तापमानः वृक्षमित्र डा सोनी

पारिस्थिकीय तंत्र से छेड़छाड़ से बढ़ रहा पृथ्वी का तापमानः वृक्षमित्र डा सोनी

Date/22/04/2026

Rishikesh/ Uttarakhand prime 24×7 

ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज आईडीपील वीरभद्र में विश्व पृथ्वी दिवस को प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वृक्षमित्र डा त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने विद्यालय के वृक्ष वाटिका में रोपित पौधो की साफ सफाई की और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य नरेंद्र गुलेरिया ने कहा जिस स्तर से पृथ्वी का तापमान बड़ रहा हैं वह आने वाले समय के लिए पानी की किल्लत का संकेत दे रहा है वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ सोनी ने अप्रैल महीने में बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए कहा यह शुभ संकेत नहीं है जिस रफ्तार से जलवायु में परिवर्तन आ रहा हैं वह बहुत कष्टदाई होगा। पृथ्वी के तापमान बढ़ाने वाला दोषी स्वयं मनुष्य है जिसने अंधाधुंध पेड़ पौधों का दोहन कर इस चौनोती पर पहुंचा दिया है वक्त रहते हमें पर्यावरणीय संतुलन बनाना होगा तभी प्राणी जीवन सुरक्षित रहेगा। नगर समन्वयक एनएसएस मनोज गुप्ता ने जन मानस से आह्वान करते हुए कहा घर घर से एक एक पौधा लगाना होगा तभी बढ़ते हुए पृथ्वी के तामपान को रोका जा सकता है। कार्यक्रम में हरेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह रावत, दिवाकर नैथानी, नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, ऋषिराम उनियाल, अनूप वशिष्ठ, बद्री प्रसाद सती, ललित मोहन जोशी, सुनील सैनी, शीला राणा, कमलेश शाही, सुनीता पंवार, अमन अनिल भट्ट शोभा जुगोड़ी,आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button