सहारनपुर रोड पर मोहंड क्षेत्र में सड़क धंसी, हजारों वाहन फंसे – Uttarakhand Prime 24X7

सहारनपुर रोड पर मोहंड क्षेत्र में सड़क धंसी, हजारों वाहन फंसे

देहरादून, uttrakhandprime24x7। सहारनपुर रोड मोहंड के पास सड़क धंसने से यातायत बाधित हो गया है। यहां एक जगह निर्माणाधीन पुल की दीवार भी गिर गई। जिससे यहां वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई।

भारी बारिश के चलते दून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में वर्षा के कारण पहाड़ी से आये मलबे से सड़क धंस गई। इसके कारण राजमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। हजारों वाहन दोनों ओर फंसे हुए। मार्ग बंद होने से देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, अम्बाला, पानीपत, शामली आदि जाने वाली रोडवेज बसें भी फंस गई हैं। आशारोड़ी में उत्तराखंड पुलिस वाहनों को वापिस देहरादून की ओर भेज रही, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस बिहारीगढ़ से वाहनों को लौटा रही है। देहरादून आने-जाने के लिए दो वैकल्पिक मार्ग हैं, जिनमें एक सहारनपुर-बेहट-बादशाहीबाघ-दर्रारेट-धर्मावाला होते हुए है, जबकि दूसरा मार्ग वाया हरिद्वार-रुड़की से है। फिलहाल इन दोनों मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *