Mussoorieउत्तराखंड

पर्यटकों और आम जनता को जूझना पड़ा जाम से

पर्यटकों और आम जनता को जूझना पड़ा जाम से

Date/18/04/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में इस वीकेंड पर भी आम जनता व पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। पिक्चर पैलेस शहीद भगत सिंह चौक पर करीब दो घंटे ऐसा जाम लगा कि पैदल चलने वालों को भी जाम में फंसने को मजबूर होना पड़ा, यह इस सीजन का पहला बड़ा जाम था। इससे पूर्व यहां पर कभी इस तरह का जाम नहीं लगा था। पुलिस ने जमकर पसीना बहाया लेकिन उसके बाद भी जाम खुलने में करीब एक घंटे का समय लगा। वहीं इसके साथ ही लाइंब्रेरी, लंढौर सहित अन्य संपर्क मार्गों पर भी दिनभर जाम लगा रहा।

वीकएंड पर पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने से माल रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह तक नहीं मिल पाई, जिससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी का टाइम भी हो गया जिससे परिजनों को स्कूलों तक पहुंचने में काफी समय लग गया। पिक्चर पैलेस शहीद भगत सिह चौक पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़कों के किनारे लगे टू व्हीलर और फोर व्हीलर के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति पैदा हो गई इसके साथ ही माल ढोने वाले वाहन भी जाम का कारण बन रहे है। हालांकि नगर पालिका ने एक दिन पहले पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक की गई थी बैठक लेकिन बैठक में लिए गए निर्णय हवाई साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। पिक्चर पैलेस चौक पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जमकर पसीना बहाया लेकिन उसके बाद भी जाम खुलवाने में खासा समय लगा। पुलिस की कमी भी जाम का कारण बनी रही। मसूरी में सबसे ज्यादा कमी पुलिस प्रशासन की मानी जा रही है। शहर में जाम की समस्या लगातार विकट होती जा रही है जबकि अभी सीजन पूरी तरह शुरू नहीं हुआ ऐसे में आने वाले सीजन में शहर का हाल किस तरह होगा यह समय ही बतायेगा। लेकिन जाम लगने से आम आदमी के साथ पर्यटक भी परेशान नजर आ रहा है। जाम लगने से माल रोड पर व्यापारियों का व्यापार भी पूरी तरह से चौपट होता हुआ नजर आ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जाम लगने से एक भी पर्यटक खरीदारी करने के लिए दुकानों में नहीं आते जिससे हर दिन आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है। यही हाल अन्य संपर्क मार्गों लंढौर, लाइब्रेरी, मोती लाल नेहरू मार्ग, व मालरोड पर भी यहीं हाल नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button