सायनोटेक दून मानसून 10 किमी दौड़ 9 जुलाई को देहरादून में – Uttarakhand Prime 24X7

सायनोटेक दून मानसून 10 किमी दौड़ 9 जुलाई को देहरादून में

देहरादून। त्रिकोण सोसायटी, थ्रिल जोन, उत्तराखंड पर्यटन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, उत्तराखंड की ओर से सायनोटेक, दून मानसून 10ज्ञ रन 2023 (तीसरा संस्करण) का आयोजन कर रहे हैं। यह दौड़ देहरादून में 9 जुलाई, रविवार को सुबह 6 बजे होगी। इस संस्करण की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें है, जहां 800 से 1000 पुरुष और महिला प्रतिभागी इस संस्करण में दौड़ेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान नेहा शर्मा, निदेशक त्रिकोण सोसायटी ने कहा मुझे खुशी है कि लोग देहरादून में 9 जुलाई, रविवार को आयोजित होने वाली दून मानसून 10ज्ञ रन 2023 में भाग ले रहे हैं। इस साल दून मानसून दौड़ की थीम ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें है। इससे लोगों के बीच जागरूकता फैलेगी कि उन्हें अपने जीवन में कोई भी ड्रग नहीं लेनी चाहिए। और दूसरों को भी इस बात के लिए जागरूक करें कि वे ड्रग का उपयोग न करें और स्वस्थ जीवन जियें।

सायनोटेक, दून मानसून रन 2023 के बारे में विस्तार से बताते हुए पीसी कुशवाहा, संस्थापक-थ्रिल जोन ने कहा, दौड़ का आयोजन एसटीपीआई आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून से शुरू होगा। मार्ग सहस्त्रधारा डाइवर्जन की ओर आगे बढ़ेगा। 5 किलोमीटर श्रेणी के प्रतिभागी डायवर्जन से यू -टर्न लेंगे और आईटी पार्क की ओर लौटकर अपनी दौड़ पूरी करेंगे। 10 किलोमीटर श्रेणी के प्रतिभागी डायवर्जन से आगे कालागांव की ओर दौड़ते रहेंगे। वे आगे बढ़कर नवराज फार्म्स तक पहुंचेंगे, जहां से यू-टर्न लेंगे। वहां से वापस आकर वे अपनी 10 किलोमीटर दौड़ पूरी करेंगे।इस अवसर पर नेहा शर्मा, निदेशक त्रिकोण सोसायटी, पीसी कुशवाहा, संस्थापक-थ्रिल जोन और उदित हांडा सीईओ सायनोटेक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *