देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा भी की। बैठक में मंत्री ने कहा केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभार्थी को भुगतान अधिक से अधिक डीबीटी के माध्यम से किया जाए। कृषि मंत्री ने कहा पौध किसी भी किसानों की आत्मा होती है। उन्होंने अधिकारियों को सुनिश्चित किया कि किसान के पास अच्छी वैरायटी की नर्सरी से पौध उपलब्ध कराए जाए। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बाहरी नर्सरी के वजाए स्थानीय नर्सरी विक्रेता को प्रथम प्राथमिकता दी जाए। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने समय पर किसानों को पौध उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए साथ ही मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित किया कि मौन पालन की प्रदेश में अपार संभावनाएं है। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं के परिणाम धरातल पर दिखे और किसानो व बागवानों को अधिक से अधिक लाभ हो, यह सुनिश्चित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने बैठक में यह भी अधिकारियों को सुनिश्चित किया कि कीवी एवं एप्पल मिशन में सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए ताकि किसान को उसका अधिक लाभ हो। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित किया कि सेब के बॉक्स किसानों को समय पर उपलब्ध हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए।