नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी कलियुगी पिता गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी कलियुगी पिता गिरफ्तार

दिनांक/09/05/2025

Chamoli/Uttarakhandprime 24×7 

चमोली। नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी कलियुगी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती 7 मई को नाबालिग की माता ने थाना गैरसैंण पर तहरीर देकर बताया गया कि मेरे पति व मेरी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री मौसी के घर रुद्रप्रयाग जाने के लिए नैनीताल से निकले थे, जहाँ मेरे पति द्वारा गैरसैंण होटल में रुककर मेरी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गयी है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती शाम उसे पांडव खाल शिलांग तिराहा से गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *