खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायलपिथौरागढ घूमने जा रहे थे कार सवार – Uttarakhand Prime 24X7

खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायलपिथौरागढ घूमने जा रहे थे कार सवार

दिनांक/09/05/2025

Champawat/Uttarakhandprime 24×7 

चंपावत। शुक्रवार की सुबह टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे पर सुखीढांग के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में लाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग पांच के टनकपुर से चंपावत जा रही कार सुखीढांग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चल्थी पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना में मनोज (27 उम्र ) पुत्र तेजपाल निवासी बरेली बसंत विहार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे। चल्थी पुलिस स्टेशन प्रभारी एसआई निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भर्ती कराया गया। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचित दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *