Dehradunउत्तराखंडक्राइम

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को सहयोग तथा आश्रय देने वालों 02 अभियुक्तों को दून पुलिस किया गया गिरफ्तार

दिनांक – 03/03/2024

थाना सेलाकुई

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

दिनांक 27/02/2024 को थाना सेलाकुई पर एक महिला द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष के साथ मजदूरी का कार्य करने वाले 01 व्यक्ति फरहान के द्वारा बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने संबंधी प्रार्थना पत्र लाकर दाखिल किया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 28/24 धारा 376/505भादवी तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम फरहान पंजीकृत कर पुलिस द्वारा अभियुक्त को धूलकोट तिराहे से गिरफ्तार किया गया था।

अभियोग की विवेचना में नाबालिक से दुष्कर्म की घटना में अभियुक्त का सहयोग करने तथा उसे आश्रय देने में 01 व्यक्ति दिनेश यादव तथा 01 युवती मुस्कान की संलिप्तता पाई गई, प्रकाश में आये दोनों अभियुक्तों को आज दिनांक 03/03/24 को पुलिस टीम द्वारा जमनपुर सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया।

 

*नाम पता अभियुक्त*

 

1- दिनेश यादव पुत्र छोटेलाल निवासी लखीमपुर खीरी हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई उम्र 25 वर्ष

2- मुस्कान उर्फ सफिया पुत्री समीम निवासी किरतपुर बिजनौर हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई उम्र 19 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button