
Dehradun uttarakhandprime24x7
दिनांक 01-11-2023
कोतवाली डालनवाला थाना डालनवाला पर वादी नर सिहं मेहता पुत्र श्री प्रेम नाथ मेहता निवासी- 25/45 इंदर रोड, थाना डालनवाला, देहरादून ने एक प्रा0 पत्र दिया कि दिनांक 22-10-2023 को अज्ञात चोर द्वारा उनकी एक्टिवा सं0- UK07BJ4416 एक्टिवा को कृष्णा मेडिकल सेन्टर के पास इन्दर रोड से चोरी कर लिया गया है। प्रा0पत्र पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0 245/2023 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई अभियोग है पंजीकृत
गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त सन्दीप कटारिया पुत्र स्व0 रमेश चन्द कटारिया निवासी- 49/11 संजय कालोनी, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 31 वर्ष को बन्नू चौक के पास से चोरी की गयी स्कूटी संख्या UK07BJ4416 एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया गया एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में जनपद के अन्य थानों पर भी अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* सन्दीप कटारिया पुत्र स्व0 रमेश चन्द कटारिया निवासी- 49/11 संजय कालोनी, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून उम्र 31 वर्ष
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण*
स्कूटी संख्या UK07BJ4416 एक्टिवा रंग सफेद
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0- 293/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना प्रेमनगर,
2- मु0अ0सं0- 125/2023 धारा- 379/411 भादवि थाना प्रेमनगर,
3- मु0अ0सं0- 126/2023 धारा- 380/411 भादवि थाना प्रेमनगर,
4- मु0अ0सं0- 296/2023 धारा- 379/411 भादवि थाना पटेलनगर




