Mussoorieउत्तराखंड

क्यारकुली भट्टा सीट पर उपचुनाव, मोनिका के नामांकन के दौरान जुटे समर्थक

क्यारकुली भट्टा सीट पर उपचुनाव, मोनिका के नामांकन के दौरान जुटे समर्थक

Date/30/09/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। मसूरी क्षेत्र के क्यारकुली भट्टा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए मोनिका रावत ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने ब्लॉक सहसपुर में अर्चना रावत, जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर सहित 12 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में नामांकन किया।

गौरतलब है कि क्यारकुली भट्टा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित सृष्टि रावत के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त घोषित हुई थी। सृष्टि रावत का स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने के बाद उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।

अब उनके पति एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत के परिवार की ओर से मोनिका रावत को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नामांकन के दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में समर्थन जताया। आशीष रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनकी पत्नी सृष्टि रावत को पूर्व में ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, जिसके लिए वह क्षेत्रवासियों के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष रावत, संजय रावत, पूर्व उपप्रधान जितेंद्र जदवाण, टैक्सी यूनियन सचिव राकेश कोटाल, रिंकू थापली, वीरेंद्र थापली, मदन कोटाल, वीरेंद्र जदवाण, भीम कोटाल, नितिन रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button