नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

दिनाँक – 12/12/2023

Dehradun/Uttarakhandprime24x7 

देहरादून की  कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत उनकी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ नीरज कुमार पुत्र नामालूम निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के द्वारा बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के संबंध में दी गई| प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई|

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश में एक टीम गठित की गई| गठित टीम फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी करते हुए, सर्विलांस की सहायता लेकर अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा दिनांक 11 नवंबर 2023 को गठित टीम के द्वारा नामजद अभियुक्त उपरोक्त को साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

नाम पता अभियुक्त

1-नीरज कुमार पुत्र स्वर्गीय बंधु निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश स्थाई निवासी ग्राम मटूरीलाल, पोस्ट इंद्र जनपद मऊ, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष

पुलिस टीम

1- म0उ0नि0 सरोज नौटियाल

2- कांस्टेबल विकास

3- कांस्टेबल अभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *