Dehradunउत्तराखंडक्राइम

डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण

किरायेदार ही निकला चोरी की घटना का मास्टर माइंड

दिनांक – 25/10/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

कोतवाली डोईवाला

 दिनांक: 25-10-24 को वादी श्री सखानन्द ठाकुर पुत्र स्व0 श्री हरीशचन्द निवासी पिन्डर वैली नकरौन्दा कोतवाली डोईवाला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 01-10-2024 को वे अपने उपचार के लिए दिल्ली गये थे। दिनांक 23-10-2024 को जब घर वापस आये तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड कर घर मे रखा 01 फ्रिज, 01 वाशिंग मशीन, 01 कमर्शियल सिलेण्डर, 02 घरेलू सिलेन्डर, 01 गैस चूल्हा, 01 एलईडी टीवी, 02 बडे व 01 छोटा ब्रीफकेस व 01 होम थियेटर तथा अन्य कीमती समान चोरी कर लिया है। आस-पास से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उनके किरायेदार अर्पण निवासी दयानन्द नगर शामली द्वारा उनके घर मे चोरी की गयी है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 312/24 धारा 305ए/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना डोईवाला में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभियुक्त के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 24-10-24 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नकरौन्दा, हर्रावाला के पास से घटना में शामिल अभियुक्त अर्पण पुत्र सुधीर कुमार निवासी गली नंबर 10, दयानंद नगर कोतवाली शामली, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कारगी चौक, पटेलनगर स्थित किराये के मकान से उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित माल बरामद कर घटना से सम्बन्धित चोरी हुयी सम्पति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी।

पूछताछ का विवरण:

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया की वह शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा पूर्व में वो यंग पैशन नाम की एक कंपनी में काम करता था। मई में उक्त कम्पनी मे कार्य करना छोड़ कर वो वापस अपने गावं शामली चला गया था, जहां पर काफी समय तक काम की तलाश करने पर भी उसे कोई काम नहीं मिला, जिससे वह आर्थिक रूप से काफी परेशान हो गया। जिसके बाद अभियुक्त सितम्बर 2024 में पुनः वापस देहरादून आया तथा पिंडर वैली में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगा, जहां अभियुक्त द्वारा अपने मकान मालिक का भरोसा हासिल किया, इस दौरान जब मकान मालिक अपने ईलाज के लिए दिल्ली गये तो घर पर कोई नहीं होने पर दिनाँक 01/02 अक्टूबर 2024 को अभियुक्त द्वारा अपने मकान मालिक के घर का ताला तोडकर वहां से फ्रिज, वाँशिग मशीन, 03 बैग, कम्बल, होम थिएटर, स्पीकर, एलईडी टीवी, गैस सिलेन्डर, गैस चूल्हा व कुछ बर्तन चोरी कर लिये। जिसे अभियुक्त ने पटेलनगर क्षेत्र में एक दूसरा मकान किराये पर लेकर उस मकान में छिपा दिया। अभियुक्त चोरी किये गये सामान को बेचकर पैसा कमाने की फिराक मे था, इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

 

अभियुक्त अर्पण पुत्र श्री सुधीर कुमार निवासी दयानंद नगर गली नंबर 10 शामली, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष

विवरण बरामदगी 

 

01- फ्रिज सैमसंग कंपनी -01

02- वाशिंग मशीन वोल्टास -01

03- एलईडी टीवी मय रिमोट -01

04- होम थिएटर जैबरोनिक्स – 01

05- जैबरोनिक्स कंपनी के स्पीकर- 04

06- प्लास्टिक बॉडी सूटकेट -01

07- सूटकेस स्काई बैग कंपनी -01

08- डबल बैड का कम्बल गुलाबी-01

09- गैस चूल्हा मय पाईप व रेगुलेटर-01

10- मिल्टन हॉट केस -01

11- मिक्सर प्रिंगल कम्पनी -01

12- पतीली स्टील 01 की मय 02 करछी स्टील

13- स्टील व प्लास्टिक प्लेट

14- लोहे का तव्वा – 01

15- फ्राई पैन स्टील व ऐल्युमीनियम -02

16- गिलास स्टील -04

*(बरामद माल की कीमत करीब 02 लाख 20 हजार रूपये)*

 

*पुलिस टीम*

01- नि० विनोद सिंह गुसांई, प्रभारी निरीक्षक डोईवाला

02- उ0नि0 रमन बिष्ट, चौकी प्रभारी हर्रावाला

03- हे0का0 देवेन्द्र नेगी

04-कानि0 धर्मेन्द्र नेगी

05-कानि0 कुलदीप कुमार

06-कानि0 दिनेश रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button