Rudraprayagउत्तराखंड

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने पैदल तय किया सोनप्रयाग से गौरीकुंड मार्ग

लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Date/21/05/2026

Rudraprayag /Uttarakhand prime 24×7 

रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु हितैषी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पैदल चलकर यात्रा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

देर रात हुए लैंडस्लाइड के बाद जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में चैबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर रुककर बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने यात्रियों से स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, मेडिकल सहायता और विश्राम स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक संचालित शटल टैक्सी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि शटल सेवा का संचालन पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित ढंग से किया जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक भीड़, अव्यवस्था या इंतजार का सामना न करना पड़े। साथ ही यातायात प्रबंधन और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें। किसी भी समस्या या आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और हर स्तर पर त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button