डीएम ने वर्षा के दृष्टिगत कराये जा रहे सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण – Uttarakhand Prime 24X7

डीएम ने वर्षा के दृष्टिगत कराये जा रहे सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण

दिनांक/06/07/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने बंजारावाला, मोथोरोवाला आदि क्षेत्रों का रेखीय विभागों के साथ संचालित निर्माण कार्यों एवं वर्षा के दृष्टिगत कराये जा रहें सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी फ्लाईओवर, अजबपुर फ्लाई ओवर, मोथोरावाल, बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी,सचिवालय कालोनी, बंजारावाला आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंजारावाला बंगाली कोठी चैक के आगे सड़क में गड्डे व वर्षा पानी एकत्र होने पर परियोजना प्रबन्धक यूयूएसडीए पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सड़क ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर उनके द्वारा स्वयं कार्यो का अवलोकन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मोथरोवाला का निरीक्षण करते हुए आबादी के समीप बह रहे नाली, नाले की सफाई एवं नदियों का चैनलाईजशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेखीय विभागों के अधिकारियों को मानसून के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए उपकरणों सहित अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराना बाईपास हरिद्वार रोड पर चैक नाली को खोलते हुए पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वि़द्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जर्जर पोल हैं उनको शिफ्ट करने की कार्यवाही के साथ ही देख लें विद्युत पोल पर करंट आदि घटनाओं से निपटने के लिए विद्युत पोल,लाईन जांच ली जाएं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को चैक नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *