चिल्ड्रंस एकेडमी प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया  – Uttarakhand Prime 24X7

चिल्ड्रंस एकेडमी प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

Date/25/11/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। चिल्ड्रंस एकेडमी प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आयोजित क्रिसमस मेले ने भी आकर्षण बढ़ाया, जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।वार्षिकोत्सव में बच्चों ने ट्राइबल डांस, जुम्बा, फेलिज नविदाद, बूम्बस्टिक और भावपूर्ण गुडबाय डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की संस्थापिका जून मिश्रा के भाई एवं वाइनबर्ग एलन स्कूल के शिक्षक रहे सर जॉन बसु को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि वाइनबर्ग एलन स्कूल की प्रधानाध्यापक शालिनी मणि ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिल्ड्रंस एकेडमी में बच्चों को पढ़ाई के साथ मानसिक रूप से मजबूत बनाने और उनकी प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को मसूरी के प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश पाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों को सराहा।विद्यालय की प्रधानाचार्य नैंसी मॉरिस ने कहा कि स्कूल में बच्चों को घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्कूल के प्रति लगाव इस बात से भी जाहिर होता है कि वे अवकाश के दिनों में भी स्कूल आने की जिद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *