कुंड रेस्टोरेंट से चोरी बाइक पठालीधार से बरामद – Uttarakhand Prime 24X7

कुंड रेस्टोरेंट से चोरी बाइक पठालीधार से बरामद

दिनांक/18/05/2025

Rudraprayag/Uttarakhandprime 24×7 

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाइवे पर कुंड रेस्टोरेंट के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को ऊखीमठ पुलिस ने पठालीधार से सकुशल बरामद किया, जिसके बाद शनिवार को वाहन स्वामी को मोटरसाइकिल वाहन स्वामी के सुपुर्द किया। वहीं वाहन स्वामी ने थाना ऊखीमठ पुलिस का आभार जताया।

शिकायतकर्ता जयप्रकाश सिंह निवासी कुंड, पोस्ट चंद्रापुरी, रुद्रप्रयाग ने थाना ऊखीमठ में सूचना दी कि उनकी मोटरसाइकिल अपाची उनके रेस्टोरेन्ट के बाहर पार्क थी। अब मोटरसाइकिल वहां पर नहीं है। उन्होंने अपने स्तर से मोटरसाइकिल को ढूंढ़ने के काफी प्रयास किए, पर उन्हें मोटरसाइकिल नहीं मिल रही है। किसी ने उनके दुपहिए वाहन को चोरी कर लिया गया। शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चैहान ने मोटरसाइकिल की ढूंढ़खोज के लिए टीम गठित की, उक्त टीम ने मोटरसाइकिल को ढूढ़ने के लिए घटनास्थल के आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जानकारियां एकत्रित की। पुलिस के अथक प्रयासों से मोटरसाइकिल को पठालीधार से सकुशल बरामद कर वाहन स्वामी के सुपुर्द किया गया। मोटरसाईकिल सकुशल वापस मिलने पर वाहन स्वामी ने पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *