Dehradunउत्तराखंड

किशननगर में ट्यूबवेल का मंत्री जोशी ने किया शुभारंभ, मंत्री बोले-पेयजल आपूर्ति होगी सुदृढ़

किशननगर में ट्यूबवेल का मंत्री जोशी ने किया शुभारंभ, मंत्री बोले-पेयजल आपूर्ति होगी सुदृढ़

Date/24/07/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को किशन नगर के राजेंद्र नगर वार्ड में नवनिर्मित ट्यूबवेल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नए ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुचारु एवं सुदृढ़ होगी, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री गणेश जोशी के समक्ष सीवर लाइन से संबंधित समस्याएं भी रखीं। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button