Mussoorieउत्तराखंड

अगलाड़ यमुना घाटी महिला विकास मंच ने मनाया तीजोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

अगलाड़ यमुना घाटी महिला विकास मंच ने मनाया तीजोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Date/08/08/2029

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। अगलाड़ यमुना घाटी महिला विकास मंच के तत्वाधान में आयोजित पहले तीज उत्सव में लोक संस्कृति की सुंदर प्रस्तुतियां की गयी। इस मौके पर तीज क्वीन चुनी गयी जिसमें 40 से कम उम्र में प्रमिला चैहान व 40 वर्ष से अधिक उम्र में सुलोचना रावत तीज क्वीन चुनी गयी। इस मौके पर तांदी, छोडे, रासो, आदि की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। अगलाड़ यमुनाघाटी महिला विकास मंच की अध्यक्ष सुलोचना रावत ने कहा कि पहली बार क्षेत्र की मंहिला ने तीज का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि पहले कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं होता था लेकिन अब सभी पर्व इसी तरह से मनाये जायेंगे जिसका मुख्य उददेश्य भावी पीढी को अपनी संमृद्ध संस्कृति से जोड़ना है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पहली बार जौनपुर की महिलाओं ने तीज का पर्व मनाया।

उन्होंने सभी को तीज की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि पहली बार जौनपुर की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया व अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आये। उन्होंने कहा अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच मसूरी में मरोज, बग्वाल आदि का कार्यक्रम करता रहा है लेकिन महिलाओं ने पहली बार तीज का कार्यक्रम किया व अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया व महिलाओं ने आग्रह किया कि जो भी पर्व क्षेत्र के आते है उसे मिलजुल कर मनायें ताकि युवा पीढी को अपनी संस्कृति से जुडने का अवसर मिले। इस अवसर पर सरिता पंवार, सरला, बबीता चैहान, मीरा रमोला, कृष्णा, सरिता रावत, अनारी चैहान, गीता गुर्सियों, जीता रावत, प्रियंका चैहान, सुमन पंवार, बीना मल्ल, गीता गुसांई सहित बड़ी संख्या में जौनपुर, रंवाई क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button