तेज हवाओं से लौटी सर्दी, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम – Uttarakhand Prime 24X7

तेज हवाओं से लौटी सर्दी, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम

दिल्ली-एनसीआर और यूपी, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में रविवार से ही तेज हवाएं चल रही हैं। दिन में खिली धूप रहती है, लेकिन तेज हवाओं के चलते सर्दी भी बनी हुई है। वहीं सुबह और शाम के वक्त तापमान और गिरावट आ रही है, जिसके चलते सर्दी रिटर्न जैसा मौसम बन गया है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को दिल्ली में हवा की गति 20 से 40 किलोमीटर थी और सोमवार को भी यही हाल बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से ऐसा हो रहा है। हालांकि मंगलवार से तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। यही नहीं 18 फरवरी को दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग से जुड़े साइंटिस्ट कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘हम एक बार फिर से उत्तर पश्चिम से आ रही हवाओं का असर देख रहे हैं। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार को इसमें और गिरावट की संभावना है। हालांकि यह असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। मंगलवार के बाद से एक बार फिर से तापमान में इजाफा हो सकता है। हवा की गति कम होने से तापमान में इजाफा हो जाएगा।’ मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि अधिकतम 12 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद 15 से 17 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन 18 तारीख को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *